लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के राम पार्क कॉलोनी में रहने वाली लापता नाबालिग समेत तीन बहनों को पुलिस ने तलाश कर लिया है। परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज होकर तीनों बहन घर से चली गई। तीनों शिमला के रेलवे स्टेशन के पास मिली हैं। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि राम पार्क कॉलोनी में रहने वाले जगसरन ट्रॉनिका सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उनकी तीन बेटियां मानसी (21), मनीषा (20) और जिया रानी (15) घर में किसी को बताए बिना ही बीते शनिवार को चली गई थीं। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिली थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी थी। एसीपी ने बताया कि तीनों बहनों की लोकेशन शिमला मिली थी। इसके बाद टीम को रवाना कर दिया था। तीनों बहनों को लोनी लेकर आ गए है। परिजनों से मिलवा दिया है। तीनों को सीडब्ल्यूसी में पेश कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पूछताछ में बहनों ने बताया कि वह परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज थी। नाराजगी होने पर तीनों ने घर से चले जाने का फैसला किया था। तीनों पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से वह शिमला की ट्रेन में बैठ गई थी। वह अपने घर से दूर जाना चाहती थी।