फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आग लगने से लाखों का सामान जला, दम घुटने से दो बिल्लियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के मीनल अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से बेसमेंट की छह दुकानों में आग लग गई। चंद सेकंड में आग की लपटें तेजी से अपर ग्राउंड की दो दुकानों तक पहुंच गई। इनमें पूजा के सामान की दो दुकानें, एक म्यूजिक एकेडमी, एक पालतू जानवरों की दुकान, एक प्रापर्टी डीलर का ऑफिस व एक लैब थी। सूचना पर अग्निशमन की चार गाड़ियों से दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। पालतू जानवरों की दुकान में दो बिल्लियों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि, दमकलकर्मियों ने ब्रीथिंग एनालाइजर किट पहनकर एक कुत्ते और बिल्ली को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं, आपार्टमेंट में ऊपर के फ्लैटों में धुआं फैलने से लोगों को भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मीनल अपार्टमेंट के बेसमेंट में दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत साहिबाबाद स्टेशन और वैशाली स्टेशन से दमकल की छह गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं। दमकलकर्मियों ने ब्रीथिंग एनालाइजर किट पहनकर लोगों को समय से बाहर निकाल लिया। उसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैल रही थीं कि ऊपर ग्राउंड पर बनी प्रापर्टी डीलर और एक डाइग्नोस्टिक सेंटर लैब के बोर्ड व अन्य बाहर का सामान जल गया। इससे पहले बेसमेंट में दुकानदार कृपाराम गुप्ता की पूजा के सामान की दो दुकानें, दुकानदार चांद मोहम्मद की दुकान, नीरज चौधरी की एक म्यूजिक एकेडमी, प्रापर्टी डीलर के ऑफिस का सामान जल गया। बेसमेंट में लोगों के बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते पहले ही सभी को दूर कर दिया था। वहीं, अपार्टमेंट के तीन तल पर आठ से अधिक फ्लैट हैं। उनमें आग की लपटों का धुआं फैलने पर लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। वे सभी भी बाहर आ गए जबकि महिलाएं और बुजुर्ग छत पर पहुंच गए।
आग लगने की सूचना पर शालीमार गार्डन थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया लेकिन, बिना अग्निशमन कर्मियों के कोई सफलता नहीं मिली। इससे पहले लोग बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने में जुटे थे। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने दुकानों में सामान फटने के दौरान बड़ी घटना से लोगों को बचाने के लिए उन्हें दूर कर दिया। आग लगने के दौरान पैट शॉप में दो बिल्लियों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि, एक कुत्ते और एकक बिल्ली को दमकल कर्मियों ने बचा लिया। बिल्ली आग से झुलस गई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

एफएसओ राहुल पाल का कहना है कि बेसमेंट में धुआं भरने के बाद आग की तपिश कम होने तक लोगों को अंदर जाने से मना कर दिया गया था। दुकानदारों को काम शुरू करने से पहले स्ट्रक्चर ऑडिट कराना हाेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें