फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सरगना समेत तीन लुटेरे मुठभेड़ में दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली पुलिस की बुधवार रात पौने बारह बजे एनसीआर में चेन छीनने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। हिंडन बैराज के पास आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


तीनों के पास से चेन, 32000 नगदी, तमंचा, कारतूस, और चोरी की बाइक बरामद हुई। सरगना आशु उर्फ समीर पर दिल्ली एनसीआर के थानों में लूट व स्नेचिंग के 26 मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि इंदिरापुरम ग्रीन बेल्ट रोड पर रात करीब 8:30 बजे टीम ने बाइक सवार अरशु उर्फ समीर निवासी संगम विहार थाना तिमारपुर वजीराबाद दिल्ली, नौशीन पुत्र अकरम निवासी सुभाष मोहल्ला गोंडा थाना भजनपुरा दिल्ली, मो. आसिम पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी संगम विहार थाना तिमारपुर वजीराबाद दिल्ली को गिरफ्तार किया।
अरशु और नौशीन ने दिल्ली एनसीआर में चेन व मोबाइल छीनने की घटना को कबूल किया। डीसीपी का कहना है कि पूछताछ के बाद टीम अरशु और नौशीन को फोन बरामद करने के लिए उनके बताए गए स्थान पर ले गई तो वहां दोनों ने झाड़ियां से तमंचा निकालकर टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन



चोरी की बाइक से वारदात को देते थे अंजाम : एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अरशु उर्फ समीर ने लूट और छिनैती की घटना करने के लिए कई महीनों पहले बाइक चोरी कराई थी। उस पर अलग-अलग नंबर की प्लेट लगाकर घटना को अंजाम देता था। नौशीन पर 10 और आसिम के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें