गाजियाबाद। 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों को सांप ने डस लिया। जल्दी इलाज मिलने से तीनों की हालत में सुधार हो गया और अस्पताल से छुट्टी मिल गई। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी अरुण तिवारी के 17 वर्षीय बेटे अभिषेक तिवारी, मेरठ के लावड निवासी 52 वर्षीय नरेश और छपरौला रेलवे पुल के पास 35 वर्षीय गुड्डू निवासी आजमगढ़ को सांप ने डंस लिया। तीनों को इमरजेंसी लाया गया। सीएमएस ने बताया कि तीनों को एंटी वेनम वैक्सीन लगाई गई।