फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठेकेदार के घर से चार लाख के गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में चोरों ने केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर मंदिर और अलमारी से सोने-चांदी के गहने व नकदी की चोरी कर ली। घटना दो सितंबर की शाम सवा चार बजे की है। घटने क समय ठेकेदार के परिवार के सदस्य बाहर गए थे। चोरों ने घर से चार लाख के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया। शालीमार गार्डन पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। सरकारी ठेकेदार टंक बहादुर ने बताया कि उनका भारतीय वायुसेना, सीआईएसएफ, सीबीआई और अन्य जगहों पर काम चल रहा है। राजेंद्र नगर में घर पर उनकी पत्नी शकुंतला, छोटा बेटा विशाल और भांजी रहती हैं। बड़ा बेटा रोशन दिल्ली में इवेंट कंपनी चलाता है। दो सितंबर की सुबह वह ड्यूटी चले गए थे जबकि, उनकी पत्नी और भांजी ब्यूटी पार्लर गई थीं। शाम को विशाल घर पहुंचा तो देखा कि मेन गेट का ताला खुला हुआ था। अंदर कमरों से सामान बिखरा हुआ था। विशाल के फोन करने पर सभी घर पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। पता चला कि चोरों ने अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण, मंदिर से साढ़े तीन हजार रुपये, पैंट की जेब में रखे 18 हजार रुपये नकद व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उनका कहना है कि चोर घर से सवा चार लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चोर घर में आता और सामान ले जाता नजर आया है। शालीमार गार्डन एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें