फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोटी कमाई की लालच में तीन लोगों ने गवाएं 27 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन मार्केटिंग जॉब की लालच में युवती ने छह लाख और ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर दो लोगों ने 21 लाख रुपये शातिरों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजयनगर की सपना राघव ने बताया कि उन्हाेंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें ऑनलाइन मार्केटिंग की जॉब से प्रतिमाह छह हजार रुपये की कमाई होने की बात लिखी थी। उन्होंने क्लिक करके देखा तो नंबर आदान प्रदान हो गए। शातिरों ने संपर्क में आकर कहा कि छह हजार के अलावा भी उनको और कमाई हो सकती है। आरोपियों ने विश्वास कराने के लिए उन्हें 120 रुपये भी भेज दिए। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के खातों में छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब आरोपियों को लगा कि उनको और पैसा नहीं मिलेगा तो उन्होंने नंबर ब्लाक कर दिए। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी में सपना ने बताया कि उनको इंस्टाग्राम पर लाइक करके मोटी कमाई का लालच देकर ठगों ने 11 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने उनको 22 फीसदी का मुनाफा होने का लालच दिया था। इसके अलावा विजयनगर निवासी निजी कंपनी में कार्यरत मुकेश ने बताया कि उनके पास लिंक आया था। लिंक खोला तो उसमें टास्क पूरा करने पर कमाई होने की बात लिखी थी। विश्वास में आकर उन्होंने तीन बार में 10 .12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने विश्वास कराने के लिए उनको 275 रुपये शुरूआत में भेजे। इस बारे में एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। लोगों से अनजान लिंक को न खोलने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें