लोनी। खरखड़ी गांव स्थित खेत में काम करने के दौरान गांव में रहने वाले तीन लड़कों ने पिता-पुत्र समेत तीन को लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह दिल्ली करावल नगर में रहने वाले कुणाल के साथ खेत पर काम कर रहे थे। उनका बेटा अभिमन्यु, दादी के साथ उनसे कार लेने पहुंचा। उन्होंने बताया कि तभी गांव में रहने वाले हरेंद्र उर्फ हरि, विपृत सिंह, भद्दड़ सिंह दो कार में अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचे। तीनों ने दोनों पिता-पुत्र साथ लाठी-डंडे और फावडे से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत पर तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।