फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पीएम की जनसभा से पहले तीन लोग हुए नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जाने से टीला मोड़ और साहिबाबाद पुलिस ने तीन लोगों को नजरबंद कर दिया। सुबह ही पुलिस चारों के घर पहुंच गई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद पुलिस लौट गई। करहेड़ा में रहने वाले नरेंद्र चौहान ने बताया कि वह पीएम और सीएम के सामने लोगों से जुड़े मुद्दे रखना चाहते थे। इसमें पुस्ते की मांग, करहेड़ा में गंगाजल, नागद्वार के पास जल जमाव, बिजली, पानी, सड़क, सीवर, प्राथमिक स्कूल, चिकित्सालय शामिल थे लेकिन पुलिस ने सुबह ही नजरबंद कर दिया। टीला मोड़ पुलिस ने किसान संगठन से जुड़े अमित और विकास को भी घर से बाहर नहीं जाने दिया। डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि चारों लोगों पर नजर रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें