फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद फायरिंग मामला: प्लॉट के कब्जे को लेकर चलाई थी गोली, पिता-पुत्र समेत तीन पकड़े; आर्म्स एक्ट भी लगा

Tue, 22 Sep 2026 03:50 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

गाजियाबाद की लोनी पुलिस ने पथराव और गोलीबारी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर, नौ खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। विवादित प्लॉट पर कब्जे को लेकर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉर्डर थाना क्षेत्र में विवादित प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पथराव और गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर, नौ खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में आर्म्स एक्ट क्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। देर रात पुलिस में मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि 21 सितंबर को नेपाल सिंह ने बार्डर थाने में शिकायत दी थी कि प्लॉट के कब्जे को लेकर ऋषिपाल, उसके बेटे विक्रान्त, गजेन्द्र और एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली गलौज के बाद पथराव किया था।

आरोप है कि ऋषिपाल और विक्रान्त ने जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली सन्दीप पुत्र कृष्णपाल को लग गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ऋषिपाल (69), विक्रान्त (38), दोनों निवासी बलराज नगर, लोनी बॉर्डर, और गजेन्द्र (54) निवासी खुर्रमपुर, मुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि उसने और उसके बेटे विक्रान्त ने विवादित प्लॉट को लेकर नेपाल सिंह पर गोली चलाई थी, लेकिन गोली संदीप को लग गई। गजेंद्र भी विवाद के दौरान उनके साथ मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें