फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसान के खाते से तीन लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना निवासी किसान के खाते से तीन लाख रुपये निकालने के विरोध में शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, किसान अपनी जिद पर अड़े रहे और बिना कार्रवाई के आंदोलन समाप्त करने से इन्कार कर दिया। किसानों के रुख को देखते हुए बैंक कर्मियों ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव गदाना निवासी महेन्द्र सिंह किसान हैं। उनका खाता केनरा बैंक की गदाना शाखा में है। महेन्द्र सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व वह रकम निकासी के लिए बैंक गए थे। इस दौरान उनके खाते से तीन लाख रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। उन्होंने बैंक कर्मियों को बताया कि न तो उन्होंने किसी को चेक दिया और न ही ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की है तो फिर उनके खाते से कैसे रकम ट्रांसफर हो गई। आरोप है कि इस बात पर बैंक कर्मियों ने कोई जवाब नहीं दिया। किसान महेन्द्र सिंह ने मामले की जानकारी भारतीय किसान यूनियन को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें