फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत टीएचए के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। गर्मी से राहत मिलने का साथ-साथ बिजली की खपत में कमी आई है लेकिन टीएचए के इलाकों में बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रोजाना की कई इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। बिजली कटौती के कारण लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा समस्या सुबह और शाम को पानी आने के समय होती है। बिजली नहीं होने की वजह से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

टीला मोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, डिफेंस काॅलोनी, इंदिरापुरम, मकनपुर, कनावनी, भोपुरा की कृष्णा विहार कुटी, पंचशील, डीएलएफ अंकुर विहार समेत अन्य इलाकों में शुक्रवार को भी अलग-अलग समय पर तीन से चार घंटे की बिजली कटौती और ट्रिपिंग हुई। मई और जून में बिजली की खपत 2200 मेगावाट तक पहुंच गई थी, लेकिन अब महज 1400 मेगावाट रह गई है। इसके बाद भी लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली चली गई थी। बार-बार शिकायत करने के बाद शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। वहीं मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि कटौती वाले इलाकों में समस्या दूर करने के लिए बिजनेस प्लान के तहत विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें