फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दीवार फांदकर आवासीय विद्यालय से भागीं तीन छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं तड़के दीवार फांदकर भाग गईं। सूचना पर छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को कुछ नंबर उपलब्ध कराए हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। उधर, घटना के बाद आवासीय विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में करीब 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। मंगलवार सुबह जब छात्राओं की गिनती हुई तो सातवीं कक्षा की दो व आठवीं की एक छात्रा कम थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो उसमें सुबह करीब पांच बजे तीनों छात्राएं बैग लेकर विद्यालय से निकलती हुई दिखाई दीं। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर छात्राओं की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जांच में पता चला है कि सातवीं की एक छात्रा एक दिन पहले ही अपने घर से आई थी। जबकि, उसी कक्षा की दूसरी छात्रा ने एक साल पहले दाखिला लिया था।

छुट्टी पर था सुरक्षाकर्मी, विभागीय जांच शुरू
एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रात में सुरक्षाकर्मी छुट्टी पर था। विद्यालय के पीछे एक हॉस्टल बन रहा है, वहां पर दीवाल छोटी है। छात्राएं वहीं से कूदकर भागी हैं। विद्यालय की वार्डन सीमा त्यागी के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। बीएसए ओपी यादव ने बताया कि मामले की विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। जिस स्तर पर भी लापरवाही हुई है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें