फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंडिगो एवं एयर इंडिया की तीन उड़ानें रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद।
विज्ञापन

रविवार को हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन शहर अहमदाबाद, मुंबई एवं कोलकाता की उड़ानें रद्द हो गईं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता वाली फ्लाइट तकनीकी कारण से उड़ान नहीं भर सकी। यात्रियों की नाराजगी और विरोध के बाद एयरलाइंस कंपनी ने सभी को बस के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट भेजा और वहां से यात्रियों के लिए कोलकाता जाने की व्यवस्था की। अहमदाबाद एवं मुंबई के यात्री भी देर शाम तक फ्लाइट आने का इंतजार करते रहे।
कोलकाता की फ्लाइट रद्द होने एवं यात्रियों को बस के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट भेजे जाने का वीडियाे शाम को वायरल हुआ। एक यात्री ने वीडियो में कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट नंबर IX1512 के यात्रियों को अब बसों में बिठाकर दिल्ली हवाई अड्डा ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है तकनिकी खराबी की वजह से विमान टेक ऑफ ही नहीं कर पाई। विमान कोलकाता से यात्रियों को लेकर आया था। इसके बाद इसे 5 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरनी थी । तकनीकी दिक्कत से उड़ान नहीं भरी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट से रविवार को गिनती के ही उड़ान हैं। इंडिगो द्वारा इसी माह अहमदाबाद के लिए शुरू की गई फ्लाइट शाम 5:37 पर हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरती है। वहीं मुंबई के लिए शाम 6 बजे की फ्लाइट है। पहले तो यात्रियों को फ्लाइट देर होने की सूचना मिली बाद में रद्द होने का मैसेज मिला। इससे लोगों ने नाराजगी जताई और एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। इस मामले में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी प्रवक्ता ने बताया कि एयरपोर्ट पर पार्किंग की जगह न होने से फ्लाइट एन टाइम पर रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें