फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जिलों के रिक्शा चालकों को आजम खां बांटेंगे मुफ्त ई-रिक्शा

Sun, 16 Oct 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां सोमवार को गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर के 504 रिक्शा चालकों को मुफ्त ई-रिक्शा बांटेंगे। मुरादनगर के एक कालेज में आयोजित समारोह में ई-रिक्शा का वितरण होगा। इसके अलावा आजम खां जल निगम की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


ई-रिक्शा वितरण के लिए नगर निगम, नगर पालिकाओं और जिला प्रशासन ने लाभार्थियों की सूची फाइनल कर ली है। आवेदकों में सैकड़ों की संख्या में लोग अपात्र पाए गए थे, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया है।

सपा सरकार की ओर से मुफ्त ई-रिक्शा उसी रिक्शा चालक को दिया जाएगा, जिसका अपना रिक्शा हो और नगर निकाय में पहले से पंजीकृत हो। इसके लिए डूडा को नोडल विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन


डूडा के परियोजना अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि  आवेदकों का सत्यापन कराकर फाइनल सूची तैयार करा ली गई है। मुरादनगर में 11, मोदीनगर में 51, लोनी में 229, गाजियाबाद सिटी में 70, नोएडा में 42 और हापुड़ में 101 रिक्शा चालक इस योजना के लिए पात्र पाए गए हैं।

सोमवार को मुरादनगर के आईटीएस कालेज में आयोजित समारोह में इन 504 लोगों को ई-रिक्शा वितरित किए जाएंगे।
..
महामाया स्टेडियम में रखे गए ई-रिक्शा
शासन की ओर से ई-रिक्शा खरीद कर गाजियाबाद पहुंचा दी गई हैं। शनिवार को दो ट्रकों में ई-रिक्शा गाजियाबाद पहुंचीं। फिलहाल इन्हें महामाया स्टेडियम में रखा गया है। सोमवार सुबह इन्हें मुरादनगर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें