फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुल औश्र बुनकर मार्ट का मिलेगा तोहफा

Tue, 20 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में तीन फ्लाईओवर और बुनकर मार्ट समेत विकास की 14 परियोजनाओं को बुधवार को ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा। सपा के राज्य सभा सांसद रामगोपाल यादव जीडीए की 683 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


सपा सांसद न्यू लिंक रोड समेत पूरी हो चुकी 576 करोड़ की 25 परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। जीडीए ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। जीडीए का यह लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम इंदिरापुरम के बहुउद्देशीय क्रीडा परिसर में होगा।

हालांकि माना जा रहा था कि इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों होगा, लेकिन अब यह काम सपा सांसद करेंगे। वसुंधरा चौक, राजनगर एक्सटेंशन चौक और हापुड़ चुंगी पर 50-50 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन


इनके अलावा मधुबन-बापूधाम योजना में 270 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले बुनकर मार्ट, 150 करोड़ की लागत से समाजवादी आवासीय योजना के तहत कोयल एंकलेव में 1029 मकानों के निर्माण, इसी योजना में मधुबन-बापूधाम में 392 मकानों के निर्माण का शिलान्यास भी होगा।

जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने बताया कि कुल 1259 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। दो हाईवे को जोड़ने वाली 176 करोड़ की लागत से बनी नई लिंक रोड का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


- लोकार्पण के लिए तैयार प्रमुख परियोजनाएं
176 करोड़ से बनी नई लिंक रोड
70 करोड़ से बना मधुबन-बापूधाम योजना में 56 एमएलडी का एसटीपी
40 करोड़ से बने मधुबन-बापूधाम व स्वर्णजयंतीपुरम में बने चार विद्युत सब-स्टेशन
35 करोड़ से इंद्रप्रस्थ आवास योजना में ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण
वैशाली में 32 करोड़ से बनी मल्टीलेवल पार्किंग
हिंडन एयरफोर्स से दिल्ली बार्डर तक सड़क चौड़ीकरण, लागत 28 करोड़
25 करोड़ से विभिन्न स्थानों पर बने साइकिल ट्रैक 
24.50 करोड़ के फंड से छिजारसी से हिंडन बैराज तक बंधा रोड निर्माण
21 करोड़ से हिंडन नदी पर बने दो लेन पुल का होगा लोकार्पण
15 करोड़ से आरडीसी के सौंदर्यीकरण की परियोजना
17 करोड़ से हापुड़ मार्ग से मधुबन-बापूधाम योजना तक मार्ग निर्माण
9 करोड़ से कलक्ट्रेट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण

- इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
हिंडन कट कैनाल पर 3 करोड़ की लागत से ब्रिज निर्माण
हापुड़ चुंगी पर फ्लाईओवर निर्माण, लागत 50 करोड़
50-50 करोड़ की लागत से वसुंधरा व राजनगर एक्सटेंशन चौक पर पुल निर्माण
आईटीएस से हिंडन एयरफोर्स तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण
10 करोड़ की लागत से इंदिरापुरम-वसुंधरा को जोड़ते हुए अंडरपास निर्माण
10 करोड़ से राजेंद्र नगर-लाजपतनगर में सड़क चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण
270 करोड़ से बुनकर मार्ट का निर्माण
210 करोड़ की लागत से दो स्थानों पर समाजवादी आवास योजना में भवन निर्माण

2.5 करोड़ के बजट से संजय नगर-बृजविहार में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण
मोदीनगर में 1.5 करोड़ से ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण
6 करोड़ के बजट से कोयल एंकलेव से लोनी तक सेंट्रल वर्ज का निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें