फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी पर की पांच राउंड फायरिंग, दो गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। मसूरी के गोविंदपुरम बी ब्लॉक में शनिवार शाम करीब पौने सात बजे रोड़ी बदरपुर के कारोबारी अशोक कुमार यादव (40) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। अशोक को एक गोली पेट में और एक गोली जांघ में लगी है। आनन-फानन में उनके भतीजे और आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। भतीजे पुनीत ने बताया कि तीन बाइक बदमाश आए थे। उन्होंने पांच राउंड फायरिंग की। उस समय वह चाचा के साथ दुकान के पास घूम रहे थे। पुरानी रंजिश में हमला करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ी के रहने वाले अशोक कुमार यादव का गोविंदपुरम बी ब्लॉक में रोडी बदरपुर का कारोबार है। अशोक कुमार के दो बेटे हैं। भतीजे पुनीत ने बताया कि शनिवार शाम वह चाचा के साथ दुकान पर थे। उनका सहायक गाड़ी साफ कर रहा था। घूमते हुए तीन बाइक पर छह - सात लोग आए और उन्होंने चाचा पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद चाचा जमीन पर गिर गए। फायरिंग के बाद बदमाश भाग गए। बाइक सवार हमलावरों को पहचान लिया गया है। वह उनके ही गांव के रहने वाले है। सभी के हाथ में तमंचे थे। मामले में उन्होंने सात लोगों के नाम पुलिस को दिए हैं। आरोप है कि अभिषेक, विवेक, कुणाल, ऋषभ, सचिन, अनेक और अवधेश ने हमला किया है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों के नाम दिए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश में हमला करने की बात सामने आई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें