फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रक में लदी पशुओं की खाल, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा; पुलिस ने भरवाए सैंपल

Mon, 03 Feb 2025 02:28 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

हिंदू रक्षा दल के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भूड़ चौराहे पर रात करीब एक बजे एक ट्रक को रोक कर हंगामा करना शुरू कर दिया। उसमें सवार दो लोगों को भी उन्होंने पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि ट्रक में गो मांस लदा हुआ है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में ट्रक पर विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात कोतवाली के भूड़ चौराहे पर रविवार देर रात करीब एक बजे हिंदू रक्षा दल समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक को रोक लिया। जिसमें गोमांस होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा किया और ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे देहात कोतवाल और एसपी सिटी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और ट्रक को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। ट्रक में पशुओं की खाल लदी हुई थी। जिसकी जांच कराई जा रही है। यदि यह गोवंशों की खाल होगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान ट्रक में तोड़फोड़ की और चौराहे पर रात में जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो ट्रक में पशुओं की खाल लदी हुई थी।

ट्रक में सवार दो लोगों से पूछताछ के दौरानउन्होंने बताया कि ट्रक को अलीगढ़ की मीट फैक्टरी से लेकर हापुड़ जा रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ट्रक व उसमें लाए गए पशु अवशेषों से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। मौके से दो अभियुक्त भी पकड़े गए हैं। मामले की बारीकी से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक से बरामद हुए पशु अवशेषों की भी जांच कराई जा रही है। यदि यह गौवंशों के मिलते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। हंगामे के चलते लगे जाम को खुलवा दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें