फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहनों से बैट्री चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गली मोहल्ले में खड़े लोगों के वाहनों से बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चार बैट्री, घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया गया है। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि भूषण, गोलू व रोहित निवासी क्रॉसिंग रिपब्लिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। इसके अलावा क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ सुमित निवासी छर्रा अलीगढ़ व शिवा निवासी अच्छाजा, दनकौर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने दाेनों बाइकों को गोकुलधाम व कृष्णा इंटर काॅलेज के पास से 20 दिन पहले चोरी किया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें