फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले तीन आरोपियों को ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने मोबाइल फोन छिनैती की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी अशोक विहार निवासी आदिल, सब्लू गढ़ी निवासी नूर हसन और पावी सादकपुर का रहने वाला कासिम है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि एक साथ मिलकर वाहन चोरी, फोन छीनने की वारदात को अंजाम देते थे। वारदात के लिए वह औद्योगिक व घनी आबादी वाला क्षेत्र चुनते थे। उन्होंने 29 जनवरी को नवादा मोड़ सब्जी मंडी से मोबाइल फोन छीना था। उसे पांच हजार रुपये में बेचा था। आरोपियों के पास से बरामद बाइक दिल्ली से चुरी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें