फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली के खंभों की शिफ्टिंग के लिए दिए साढ़े तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से लालकुआं के बीच आ रहे खंभों, ट्रांसफॉर्मर और हाईटेशन लाइन के शिफ्टिंग पर साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राम राजा ने बताया कि ऊर्जा निगम को पैसे भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से भाटिया मोड़ तक सड़कों के सुधार और भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से लालकुआं तक दोनों साइड में पांच-पांच मीटर सड़क चौड़ीकरण का बजट करीब 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया गया है। इस रोड के बनने के बाद दिल्ली का ट्रैफिक बरेली, कानपुर और लखनऊ के लिए दिलशाद गार्डन, मोहनगर नगर, ठाकुरद्वारा होते हुए लालकुआं के रास्ते सरपट जा सकेगा। इससे शहर के लोगों के साथ ही बुलंदशहर और कविनगर औद्योगिक क्षेत्र को भी फायदा होगा।
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू कराया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क सुधारीकरण का काम प्रगति पर है। चौड़ीकरण का काम लाइन शिफ्टिंग होते ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें