सीबीआई अधिकारी बनकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने निजी सुरक्षा एजेंसी संचालक को हनी ट्रैप में फंसाया था, इसके बाद अधिकारी बनकर ब्लैकमेल और रुपये ऐंठे। मोदीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी फरार है।