फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी महंत मुकेश गिरि को राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

Fri, 04 Oct 2024 02:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह आदेश न्यायामूर्ति विक्रम डी. चौहान की अदालत ने दिया है। मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है। 21 मई 2024 को एक महिला बेटी के साथ चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई थी, जहां वह सीसीटीवी कैमरा देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन
हाईकोर्ट। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद के गंगानगर घाट पर नहाते वक्त महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोपी इनामी महंत मुकेश गिरि की सशर्त अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। रिहा होने पर उसे सख्त शर्तों को पालन करना होगा। यह आदेश न्यायामूर्ति विक्रम डी. चौहान की अदालत ने दिया है। मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है। 21 मई 2024 को एक महिला बेटी के साथ चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई थी, जहां वह सीसीटीवी कैमरा देखकर दंग रह गई। उसे पता चला कि यह कैमरा महंत के मोबाइल से कनेक्ट है तो वह उसके पास पहुंच गई और सवाल- जवाब करने लगी। इस पर महंत ने उसको धमकी दी कि अगर वह पुलिस से शिकायत करेगी तो ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें