फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी से इन्कार करने पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में शादी से इन्कार करने पर युवती को तेजाब फेंकने व दुष्कर्म करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मैट्रिमोनियल साइट पर रजत वर्मा और पीड़िता दोनों संपर्क में आए थे। लंबे समय से वह पीड़िता को परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने लोगों की मदद से उसका पीछा कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता पिछले साल रजत वर्मा से मैट्रिमोनियल साइट पर मिली थी। शादी के लिए दोनों के परिवार दिल्ली में मिले। मिलने के बाद पीड़िता ने शादी से इन्कार कर दिया, जिसके बाद आरोपी उन पर लगातार दबाव बनाने लगा। जन्मदिन पर केक, करवाचौथ पर फूल भिजवाने के साथ दिवाली पर पीड़िता के मकान के सामने पटाखे जलाए। विरोध पर आरोपी ने दुष्कर्म करने और तेजाब डालने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि वह आसपास के लोगों को रुपये देकर उनकी जासूसी करा रहा था। 13 जून को घर के पास आरोपी एक साथी संग उनका पीछा कर रहा था। लोगों की मदद से उन्होंने रजत को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें