मोदीनगर। भोजपुर के कस्बा फरीदनगर स्थित एक कॉलोनी निवासी किशोरी से युवक द्वारा फोन कर अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। किशोरी ने अश्लीलता का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
कॉलोेनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि एक युवक उनकी बेटी को कॉल करके परेशान करता है। आरोपी किशोरी से अश्लीलता भी करता है। आरोपी कॉल कट करने पर नंबर बदल बदलकर फोन करता है। किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद किशोरी के पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। घटना से दहशत में आई किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।