फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 59 यात्रियों को ले जा रहे विमान को बम से उड़ाने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट पर 59 सवारियां लेकर खड़े विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे धमकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी गई थी। इस पर सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच की। इसमें सब ठीक मिलने पर विमान को रवाना किया गया। पंजाब के आदमपुर से आया यह विमान महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहा था। सघन जांच की वजह से फ्लाइट लगभग सवा दो घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन


फ्लाइट अपने निर्धारित समय ढाई बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंच गई थी। यात्रियों में एक बच्चा भी था। कुछ यात्री हिंडन पर ही उतर गए। 59 बैठे गए। पौने चार बजे इसे नांदेड़ के लिए रवाना होना था, लेकिन इससे पहले ही इसे बम से उड़ाने की धमकी का पता चल गया। हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर दिया।
कुछ ही पलों में सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ते पहुंच गए। विमान की तलाशी ली जाने लगी। पुलिस ने बताया कि विशेष सुरक्षा दल भी तलाशी में शामिल रहा। एक घंटे से ज्यादा समय तक सर्च आपरेशन चला। इससे साफ हुआ कि विमान में कोई बम नहीं है। साढ़े चार बजे विमान को रवाना होने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने हरी झंडी दे दी। इसके भी डेढ़ घंटे बाद छह बजे विमान को नांदेड़ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन



चार विमानों के लिखे थे नंबर

एक्स पर डाली गई धमकी में चार विमानों के नंबर (फ्लाइट संख्या) लिखे थे। इनमें हिंडन से नांदेड़ जाने वाली फ्लाइट का नंबर भी था। इस मैसेज को देखकर मुंबई में सीआईएसएफ के एक जवान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट अथारिटी को मेल किया। यह मेल उन सभी एयरपोर्ट पर भेजा गया, जहां से वे फ्लाइट रवाना होनी थीं, जिनके नंबर एक्स पर थे। हिंडन एयरपोर्ट से स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। इस पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि बम की सूचना पर विमान की सघन तलाशी कराई गई। इसमें कुछ नही मिला। आगे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें