फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी विधायक का नाम लेकर पीड़ित को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का नाम लेकर पीड़ित को धमकी देने का मामला सामने आया है। लोनी विधायक ने थाने में तहरीर दी है। विधायक ने बताया कि उनका नाम लेकर व्यक्ति किसी दूसरे युवक को फोन कर धमकी दे रहा है। आरोपी पीड़ित के साथ गाली गलौज कर रहा है। विधायक ने बताया कि कोई बड़ा नेता या अपराधी उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में जिस नंबर से कॉल आई है, उसकी जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें