गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की रहने वालीं 68 वर्षीय दुलारी देवी को धोखाधड़ी का मुकदमा वापस नहीं लेने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में दुलारी देवी ने सिहानी गेट थाने में मनन गौर, गणेश पांडेय, मनीषा व पवन की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दुलारी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ बिल्डरों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले का मुकदमा दर्ज कराया हुआ जिनमें से दो बिल्डर जेल में हैं। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए मनन गौर, गणेश पांडेय, मनीषा, पवन की बेटी उन पर दबाव बना रहे हैं। 21 जून को वह कोर्ट में तारीख पर गई थीं। लौटते समय जैसे ही वह रेलवे फाटक के पास पहुंची तो मनन गौर, गणेश पांडेय, मनीषा, पवन की बेटी ने उन्हें घेर लिया। पवन और रमाकांत ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर हत्या करने की धमकी दी। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।