फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों छात्र-छात्राओं ने एक सुर में गाया वंदेमातरम

Sat, 12 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती..., भारत हमको जान से प्यारा है..., सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर न हमपे डालो...’ इन देशभक्ति गीतों से शुक्रवार को कविनगर रामलीला मैदान गूंज उठा। मौका था हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘वंदेमातरम वॉयस ऑफ यूनिटी’ कार्यक्रम का।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सुबह नौ बजे से ही बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे जुटने लगे। गायक विक्रम हाजरा की आवाज और 101 वादकों की टीम के साथ जब देशभक्ति के तराने गूंजने शुरू हुए तो सबके दिलों में देशभक्ति की भावना हिलोरे लेने लगी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था हजारों स्कूली बच्चों द्वारा एक सुर में वंदेमातरम का गाना। कार्यक्रम के अंत में जब विक्रम हाजरा ने वादकों की टीम के साथ वंदेमातरम गान शुरू हुआ तो बच्चों सहित वहां मौजूद हर व्यक्ति में जोश भर गया।
विज्ञापन


गाने से पहले सभी ने पर्यावरण रक्षा, गुरुओं और माता-पिता का सम्मान, आसपास स्वच्छता रखने, गायों की रक्षा, धरती मां की रक्षा करने की शपथ ली। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए और उनके परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम के संचालन में सिविल डिफेंस का सहयोग रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से दिनेश अरोड़ा, ललित जायसवाल, दिवाकर सिंघल, पवन गोयल, मेयर अशु वर्मा, अश्विनी शर्मा, नरेंद्र शिशौदिया, भाजपा महानगर  अजय शर्मा, जगदीश साधना, रश्मि गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें