फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमंथन में देश-विदेश के हजारों लोगों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। दो दिवसीय वेबीनार सुमंथन में देश-विदेश के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस वेबिनार में तनाव कम करने और प्रसन्न रहने के तरीके बताए गए। वेबिनार में गोविंद मोहन ने मूल्यवान मानव जीवन को सार्थक कैसे बनाए इस पर विस्तार से चर्चा की। वेबिनार में भाग ले रहे लोगों को बताया कि जीवन में अगर सफल रहना है और प्रसन्न रहना है तो इसके चार तरीके हैं। ये हैं सेल्फ अवेयरनेस, सेल्फ मैनेजमेंट, सोशल अवेयरनेस और सोशल मैनेजमेंट। वेबनार में विश्व के कई देशों जैसे दुबई, अमेरिका, कनाडा, मारीशस से भी लोगों ने भाग लिया। वेबनार का आयोजन लविंग कृष्णा सर्वेंटस द्वारा किया गया। वेबनार की समाप्ति पर गोविंद मोहन ने प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी वेबीनार जुलाई में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें