फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड के पहले सेक्शन में 1324 पिलर्स की पाइलिंग का काम पूरा

विज्ञापन
मेरठ रोड तिराहे पर चलता रैपिड का काम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- दुहाई के बाद दूसरे चरण में अवार्ड हुआ काम, पाइलिंग का काम होगा तेज - रैपिड के कास्टिंग यार्ड में तेज गति से चल रहा काम माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रैपिड रेल कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले 17 किलोमीटर लंबे साहिबाबाद से दुहाई सेक्शन का काम रफ्तार पकड़ने लगा है। एनसीईआरटी की ओर से पहले प्राथमिकता वाले सेक्शन में 1324 पिलर्स की पाइलिंग का काम पूरा कर लिया गया है। दुहाई के बाद मेरठ दूसरे सेक्शन का काम अवार्ड होने से इस रूट पर पिलर्स की पाइलिंग का काम अब तेजी से शुरू होगा। रैपिड की पहली सेक्शन में विभिन्न स्टेशनों के निर्माण के लिए भी पिलर्स की पायलिंग का काम तेजी से जारी है। साहिबाबाद में प्रस्तावित रैपिड स्टेशन की पाइलिंग का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने लॉकडाउन के दौरान रैपिड रेल के स्टेशनों के डिजाइन पर भी तेजी से काम किया। ऐसे में रैपिड कॉरिडोर के रूट के अलावा स्टेशनों पर भी प्लस की पाइलिंग का काम अब और तेज गति से चलेगा। रैपिड कॉरिडोर के साहिबाबाद स्थित कास्टिंग यार्ड में काम की रफ्तार लॉकडाउन के दौरान भी जारी रही। कास्टिंग यार्ड में मजदूरों के रहने के अलावा उनके खाने और सैनिटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था होने के कारण काम में कोई व्यवधान नहीं पड़ा। पाइलिंग का काम पूरा होने के साथ ही अब जल्द ही प्राथमिकता वाले सेक्शन में अगले 3 से 4 माह के अंदर रैपिड ट्रेन के पिलर्स नजर आने लगेंगे। पहले 70 किलोमीटर लंबे सेक्शन में साहिबाबाद, मेरठ रोड तिराहा, गुलधर और दुहाई पर स्टेशन का निर्माण होना है। आने वाले दिनों में शेष बचे गिने-चुने पिलर की पाइलिंग का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। एनसीआरटीसी की टीम ने मेरठ रोड तिराहा और गुलधर स्टेशन का डिजाइन लगभग तैयार कर लिया है। ऐसे में स्टेशन के निर्माण का कार्य भी रफ्तार पकड़ेगा। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि रैपिड के पहले प्राथमिकता वाले सेक्शन में 1324 पिलर की पाइलिंग का काम पूरा हो चुका है। लेबर की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही काम और तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें