फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मथुरा-वृंदावन में हाोगी होली

Fri, 18 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
वृंदावन की होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप कहीं बाहर छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं तो होली का त्योहार शानदार मौका है क्योंकि इस बार होली पर लंबी छुट्टियां पड़ रही हैं। इसको भुनाने के लिए ट्रेवल एजेंसियां खास टूर पैकेज लेकर आई हैं। होली पर पांच दिन की छुट्टी ने लोगों उत्साह काफी बढ़ा दिया है। होली के लिए देशी टूर पैकेज की डिमांड ज्यादा है।
विज्ञापन


लोग वृंदावन, मथुरा, बनारस जाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। होली की खरीदारी और उस से घूमने की तैयारी लोगों का बजट बिगाड़ रही है। ऐसे में महंगाई का असर टूर पैकेज पर भी देखने को मिल रहा है। महंगाई को देखते हुए टूर प्लानरों के पास सस्ते पैकेज उपलब्ध हैं। टूर प्लानर मोहित सिंह ने बताया कि पांच दिन का टूर पैकेज 25-30 हजार रुपये में उपलब्ध है।

टीएचए वासी जाएंगे मथुरा होली देखने
टूर प्लानरों का कहना है कि टीएचए से लगभग 30 फीसदी लोग मथुरा-वृंदावन की होली के दीवाने हैं। लोग मथुरा और वृंदावन की होली की जानकारी मांग रहे हैं। इसके साथ ही आगरा में ताजमहल देखने की भी इच्छा जता रहे हैं। मथुरा-वृंदावन आने वाले टूरिस्ट अपने टूर पैकेज में आगरा को शामिल करा रहे हैं। इसके साथ ही लखनऊ, बनारस और इलाहाबाद की होली देखने के लिए लोग बुकिंग कतरा रहे हैं।   
विज्ञापन


23 से 27 मार्च तक की छुट्टी है। ऐसे में होली के त्योहार और इन छुट्टियों को खास बनाने के लिए परिवार संग वृंदावन जाने की तैयारी की है।- रविश कुमार, निवासी वसुंधरा सेक्टर-13
बनारस की होली के बारे में काफी सुना है। ऐसे में क्यों न छुट्टियों का फायदा उठाया जाए। इस होली बनारस जाने की तैयारी की जा रही है।- कविता, निवासी ज्ञानखंड

स्कूल-कॉलेजों में शुरू होंगी छुट्टियां
होली पर कॉलेजों में छुट्टियां सोमवार से शुरू हो जाएंगी। हाईटेक कॉलेज के डायरेक्टर डा. धीरज गुप्ता ने बताया कि उनके यहां छुट्टियां मंगलवार से शुरू होंगी। इस बीच क्लासेज हो चुकी हैं। ज्यादातर स्टूडेंट्स बाहर के होते हैं। वह पहले से ही रिजर्वेशन करा लेते हैं। इसलिए स्टूडेंट्स को 6 से 7 दिन तक की छुट्टियां मिल जाती हैं। दूसरी ओर बोर्ड एग्जाम के चलते 10 व 12 वीं के स्टूडेंट्स को होली के दौरान भी पढ़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें