फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इस बार रावण के पुतला की ऊंचाई होगी 61 फुट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति की ओर से इस बार रामलीला में रावण का पुतला 61 फुट का होगा। वहीं, कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 55 और मेघनाद का पुतला 51 फुट ऊंचा होगा। पिछली बार इन पुतलों की ऊंचाई 43 से 51 फुट रही। इस बार भी ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा। रामलीला मैदान सेक्टर-7 में आठ अक्तूबर से रामलीला महोत्सव के लिए आधुनिक मंच तैयार किया जा रहा है और दर्शकों के लिए 6 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव में 14 अक्तूबर को श्रीराम बरात का शुभारंभ प्राचीन संकट मोचन श्रीहनुमान मंदिर सेक्टर-16 वसुंधरा से होगा। शोभायात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रामलीला मैदान, सेक्टर-7, वसुंधरा, इंदिरापुरम थाने के पीछे पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह रामभक्तों और स्थानीय लोग बरात का स्वागत करेंगे। वहीं, रामलीला के साथ विशाल मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें जायंट व्हील, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, कोलंबस, चकरी, मिकी माउस, मेरी-गो-राउंड और बोट झूला समेत कई आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा खान-पान, मिठाई, चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड के स्टॉल के साथ कपड़े, महिलाओं के परिधान, श्रृंगार सामग्री, घरेलू सामान और अन्य उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। समिति के चेयरमैन पंडित नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि रामलीला धार्मिक परंपरा और संस्कृति से जुड़ा आयोजन है। समिति का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ मनोरंजन और पारिवारिक वातावरण भी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें