फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तीसरी आंख’ की निगरानी में होंगे प्रदेश के 786 थाने

Fri, 20 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के 786 थाने और 75 पुलिस कार्यालय सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे। इस संबंध में शासनादेश जारी हो गया है, जो डीजीपी के माध्यम से सभी जिलों में भेजा गया है।
शासनादेश में लिखा है कि सीसीटीवी उपकरणों के लिए 23 करोड़ पांच लाख 57 हजार 760 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि में 5 प्रतिशत सेंटेज चार्जेज हैं।

इस आदेश के तहत गाजियाबाद में भी 17 थानों और एक पुलिस कार्यालय पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। थानों में एक कैमरा प्रवेश द्वार पर जबकि दूसरा थाने के अंदर लगाया जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी या डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। बता दें कि प्रदेश में कई पुलिस कस्टडी डेथ हो चुकी हैं, इसके अलावा पुलिसकर्मियों पर थानों में भ्रष्टाचार के भी आरोप लगते रहते हैं। माना जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से पुलिसवालों पर शिकंजा कसेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें