लोनी। चोरों ने दिनदहाड़े राहुल गार्डन कॉलोनी स्थित हार्डवेयर दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना के दौरान दुकानदार गोदाम से सामान लेने गया था। शैलेश कुमार उर्फ नीटू निवासी बेहटा हाजीपुर की राहुल गार्डन कॉलोनी में हार्डवेयर एवं पेंट्स की दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह दुकान पर अकेले बैठे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और सामान मांगा। आरोप है कि जब वह सामान लाने के लिए दुकान के पास बने गोदाम में गए। वापस लौटने पर व्यक्ति गायब था और दुकान के गल्ले के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी हो चुके थे। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।