फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाई के निधन पर मायके गई महिला का चोरों ने खंगाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लाल कुआं के पास श्याम एंक्लेव कॉलोनी में भाई के निधन पर परिवार सहित मायके गईं महिला के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने व नकदी चोरी कर लिए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कॉलोनी निवासी कमलेश ने बताया कि उनके भाई की मौत हो गई थी। वह अपनी दोनों बेटियों के साथ मायके गई थीं। दोनों बेटे जॉब करते हैं। मकान का ताला बंद था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने रात में मकान का ताला तोड़कर करीब 13 लाख के गहने, एक लाख की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसकी सूचना पड़ोसियों ने फोन पर उनको दी। कमलेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें