फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक के फोटो-वीडियो वायरल कर मांगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। एक कॉलोनी निवासी युवक को ऑनलाइन एप से ऋण लेना मंहगा पड़ गया। साइबर बदमाश ऋण चुकाने के बाद युवक को ब्लैकमेल करने लगे और उससे एक लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर साइबर बदमाशों ने युवक के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवक ने थाने में घटना की तहरीर दी है। कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व ऑनलाइन एप के माध्यम से ऋण लिया था। तय समय में उसने ऋण चुका दिया। आरोप है कि ऋण चुकाने के बाद भी आरोपी उससे एक लाख रुपये की मांग करने लगे। युवक ने मना किया तो आरोपी उसे फोटो व वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी देने लगे। युवक ने रकम नहीं दी तो आरोपियों ने उसके एडिट वीडियो फोटो रिश्तेदारों को भेज दिए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें