मुरादनगर। शहजादपुर गांव में घर के बाहर खड़ी कार के पहिये चोरों ने चोरी कर लिये। कार को ईंटों पर खड़ा कर फरार हो गये। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है। शहजादपुर गांव निवासी विशाल त्यागी ने बताया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी, सुबह उठे देखा कार ईंटों पर खड़ी थी और चारों पहिये गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।