मोदीनगर। नगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी में लोगों ने परिवार पर बलकटी से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों मेंं लगभग एक माह पूर्व कुत्ते को रोटी डालने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एक महिला समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी सौरभ गिरी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार बीते तीन मार्च को एक कुत्ते को रोटी डालने को लेकर पड़ोसी जितेंद्र से विवाद हो गया था। जब तो किसी तरह लोगों ने मामला शांत करा दिया था। इससेे गुस्साए आरोपी जितेंद्र ने सौरभ व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि आरोपी जितेंद्र ने दुल्हैंड़ी वाले दिन अपनेे रिश्तेदार प्रशांत, सच्चा सिंह, मोहित और पत्नी पिंकी के साथ मिलकर लाठी डंडे और बलकटी से सौरभ पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने सौरभ को बलकटी मारकर गंभीर रूप सेे घायल कर दिया। शोर सुनकर सौरभ के भाई बंटी और उसके दोस्त यश मौके पर पहुंचेे। आरोेपियों ने भाई और दोस्त को भी नहीं बख्शा और उन पर भी हमला कर दिया। जितेंद्र के पुत्र अभिषेक और विशाल ने पथराव किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जितेन्द्र, अभिषेक, विशाल, पिंकी, प्रशांत, सच्चा सिंह और मोहित के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले समेत कई अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।