फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर चोरों ने दुकान से नकदी और मोबाइल चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के कनावनी गांव में चोरों ने पड़ोसी की दीवार के सहारे घर में घुसकर दुकान से 15 हजार रुपये और दो फोन चोरी कर लिए। रात में परिवार के सदस्य सो रहे थे। उन्हें चोरों के आने का पता नहीं चला। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस का लिखित शिकायत देकर चोरी का मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

कनावनी गांव निवासी सूरज कनौजिया ने पुलिस को बताया कि चोर 25 मार्च की देर रात में परिवार के लोग सो रहे थे। इस बीच चोर पड़ोस के मकान की दीवार पर चढ़कर उनके घर में घुस गया। सबसे पहले चोर ने मोबाइल की दुकान का गेट खोलकर गल्ले में रखे 15 हजार रुपये और दो महंगे फोन चोरी कर लिए। चोर ने पूरे दिन की मेहनत से कमाए रुपयों को साफ कर दिया। सुबह नींद से उठकर उन्हें गेट खुला मिला तो गल्ला खाली देखकर होश उड़ गए। पुलिस को चोरी की सूचना दी। आरोप है कि चोरी के कई घंटे बाद तक उनका फोन चालू था, लेकिन कनावनी चौकी पर पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। उनकी मौखिक शिकायत सुनकर इंदिरापुरम कोतवाली भेज दिया। चोरी की घटना से लोगों में रोष बढ़ा हुआ है। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान करके जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें