गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सोसायटी में स्थित मंदिर के कपाट का ताला तोड़कर दानपात्र से रुपये चुरा लिए और फरार हो गए। सोसायटी के अध्यक्ष ने नंदग्राम थाने में तहरीर दी है।
केवी सोसायटी के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने बताया कि रविवार की देर रात चोर मंदिर के कपाट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र का भी ताला तोड़ डाला और उसमें से रुपये चोरी कर लिए। बताया कि सोसाइटी में गार्ड तैनात है। आसपास की सोसायटी में भी लगातार चोरी हो रही हैं लेकिन पुलिस चोरों को नहीं खोज पा रही है। मंदिर में चोरी होने से सोसायटी के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उधर, एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी खंगाली जा रही हैं।
.