फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोर को किया गिरफ्तार कब्जे से 120 किलो तार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार कर कब्जे से 120 किलो बिजली का तार बरामद किया है। पकड़ा गया चोर अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली तार की चोरी करता है।
विज्ञापन


एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों कनौजा गांव के जंगल से बिजली के तार चोरी हुए थे। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि तीन चोर बिजली के तार बेचने के लिए कबाड़ी के पास जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान चला दिया। इसी बीच पुलिस को तीन युवक आते दिखाई दिए, वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मनोज चौहान निवासी गंगेरू थाना काधला जनपद शामली बताया। वह मुरादनगर की जीतपुर कॉलोनी में काफी समय से रह रहा था। मनोज चौहान पर मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद में 10 चोरी के मुकदमे दर्ज है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है, चोरी का माल व कबाड़ी को कम कीमत पर बेचते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें