फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छठ पूजा पर 27 और 28 को रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। छठ पूजा पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने संपूर्ण तैयारी कर ली है। पूजा अर्चना वाले घाटों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और ड्रोन से निगरानी होगी। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए 27 और 28 अक्तूबर को जीटी रोड पर रूट डायवर्जन होगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 27 अक्टूबर की दोपहर दो बजे से देर शाम तक डायवर्जन रहेगा। जबकि 28 अक्टूबर को तड़के चार बजे से दोपहर 12 बजे तक डायवर्जन किया जाएगा। इस दौरान हिंडन नदी तट पर भारी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। पुलिस ने हिंडन छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर भी प्लान बनाया है।

एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही ड्रोन से पूरे क्षत्र की निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ हिंडन छठ घाट पर रहती है। दो दिन घाट पर मेले जैसा माहौल रहेगा। इसे देखते हुए सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी हिंडन छठ घाट पर ही तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा शालीमार गार्डन, अर्थला, मुरादनगर, मोदीनगर समेत ट्रांस हिंडन की सोसायटियों में छठ पर भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें