मुरादनगर। रावली-सुराना उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली बुधवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक गुल रहेगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ब्रम्हानंद ने बताया कि बुधवार को आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी विद्युत लाइनों का अनुरक्षण एवं जर्जर तार व खंभे बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी रावली एवं सुराना उपकेंद्र से पोषित समस्त पोषक से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते पुराने विद्युत उपकरणों में फाॅल्ट की समस्या बढ़ जाती है। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके चलते ऊर्जा निगम अनुरक्षण अभियान के तहत कार्य करा रहा है।