फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक महीने के लिए लगेगा शुभ कार्यों पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 15 दिसंबर से एक महीने के लिए शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। 15 दिसंबर की रात 10:11 बजे से सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे जिसके बाद खरमास आरंभ हो जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जब भी सूर्य धनु राशि और मीन राशि में आते हैं यह एक महीने का समय खरमास या मलमास भी कहा जाता है। इसका मतलब अशुद्ध मास होता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, नींव पूजन सहित कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी में 14 तारीख को सुबह 8:56 बजे मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे, जिसके बाद खरमास समाप्त हो जाएगा और शुभ कार्यों पर लगा ब्रेक खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में अब शादियों के लिए सिर्फ एक मुहूर्त बचा है। 14 दिसंबर को अंतिम मुहूर्त है उसके बाद जनवरी से शुभ कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें