फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में हुई चोरी और पुलिस ने गुमशुदगी में की दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के डूंडाहेड़ा के रहने वाले विशाल के घर में 28 जनवरी की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक चोर दो मोबाइल, कैमरा, कपड़े, जूते समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। विशाल ने बताया पुलिस ने कहा एफआईआर लिखवाओगे तो सामान लेने के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की। चार महीने से पुलिस चोर को पकड़ने का आश्वासन दे रही है। मामले में अब पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि पिता सुरक्षा गार्ड हैं। वह खुद एमसीए की पढ़ाई कर रहे हैं और पार्ट टाइम नौकरी करते हैं। उन्होंने किसी तरह कैमरा व अन्य सामान खरीदा था। चोरी होने के बाद उन्होंने 112 पर भी सूचना दी और थाने जाकर भी पुलिस को बताया। इसके अलावा उन्होंने अपने स्तर से सीसीटीवी फुटेज व चोर की लोकेशन निकलवाकर दी लेकिन पुलिस बार-बार आश्वासन देती रही। चार महीने से वह थाने के चक्कर काट रहे हैं। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। देरी से रिपोर्ट दर्ज होने के संबंध में भी जानकारी की जाएगी।

सामान के लिए काटने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर
विशाल का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने कहा एफआईआर दर्ज कराओगे, तो सामान लेने के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे। ऐसे में मोबाइल गुमशुदगी लिख देते हैं। सामान मिलने पर थाने से ही दिला देंगे। विशाल ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। चोर ने उनके मोबाइल में सिम डालकर चलाया भी। उन्हें वह नंबर भी मिल गया। व्हाट्सएप पर चोर ने उनके कपड़े पहनकर फोटो भी लगाई हुई है। इसकी जानकारी भी उन्होंने पुलिस को दी इसके बावजूद कोई पुलिसकर्मी नहीं जा रहा है। पुलिस ने अलीगढ़ जाने के लिए कहा कैसे जाएंगे। विशाल ने खुद कार करके ले जाने के लिए भी कहा लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन



मकान का ताला तोड़कर गहने व नकदी चुराई

मधुबन बापूधाम क्षेत्र के संजयनगर में यशपाल सिंह के मकान का ताला तोड़कर चोर ने ढाई लाख के गहने, 15 हजार की नकदी व एलईडी चोरी कर ली। घटना 11 जून की सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। यशपाल का कहना है कि वह सुबह साढ़े आठ बजे पिता के पास अस्पताल गए थे। शाम को वापस लौटे तो चोरी का पता चला। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है।



घर से मोबाइल व पर्स चोरी करते दबोचा
विजयनगर के सुंदरपुरी में राकेश के मकान में घुसकर एक चोर अलमारी का ताला तोड़कर तीन पर्स व मोबाइल चोरी कर भागने लगा। उन्होंने उसे देख लिया और दबोच लिया। उसकी पहचान विजयनगर के लेबर चौक निवासी करन तिवारी के रूप में हुई। घटना शुक्रवार की है। मामले में उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें