फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झुग्गी में रह रहे लोगों पर अनैतिक कार्य करने का आरोप लगा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर।
विज्ञापन

विजयनगर कॉलोनी में झुग्गी डालकर रह रहे लोगों पर जादू टोना करने का आरोप लगाकर हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दलके कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। आधार कार्ड चेक करने पर युवक आसाम निवासी निकले, जबकि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उन्हें बांग्लादेशी होने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा व बजरंग दल के शुभम शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ गोविंदपुरी स्थित विजयनगर कॉलोनी पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि काफी समय से कुछ बांग्लादेशी झुग्गी झोपड़ी डाल कर रहे हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को देखकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले युवक भागने लगे। पीछा करके उन्हें दबोच लिया गया। आरोप है कि यह लोग कॉलोनी में टोना टोटका की आड़ में महिलाओं व बच्चियों के साथ गलत कार्य करते हैं। हालांकि इन आरोपों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हंगामा बढ़ने की सूचना पर मौके पर मोदीनगर पुलिस पहुंची और पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जब उनका आधार कार्ड चेक किया तो वह आसाम के निकले। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें