फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण चिरौड़ी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण चिरौड़ी विद्युत उपकेंद्र पर रविवार देर रात पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद अधिकारियों ने लोगों को जल्द लाइट सुचारू करने का आश्वासन देकर लोगों को वापस भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन से बिजली नहीं है। सकलपुरा गांव निवासी प्रवीण कसाना ने बताया कि बिजली न आने से घरों की टंकी में पानी खत्म हो गया है। रात में मच्छरों के चलते नींद पूरी नहीं हो रही है। वहीं, ट्रोनिका सिटी खुशहाल पार्क कॉलोनी में पिछले सात दिनों से ट्रांसफार्मर के फुंकने से कटौती से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बिजली की आपूर्ति न होने के चलते लोग जनरेटर से पानी भरवा रहे हैं। लोनी की प्रेम नगर कॉलोनी के लोग कॉलोनी में आए दिन होने वाले फाल्ट से परेशान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें