फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्राम मिनी सचिवालय का ताला काटकर, लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर गांव के ग्राम मिनी सचिवालय में रविवार रात बदमाशों ने धावा बोलकर वहां से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने मिनी सचिवालय का आरी से ताला काटकर घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान नहीं हुई।
विज्ञापन

भोजपुर गांव में मुख्य मार्ग के समीप मिनी सचिवालय बना हुआ है। यह सचिवालय जिले के आदर्श सचिवालयों में शुमार है। सचिवालय में गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम भी बना हुआ है। आरोप है कि रविवार रात अज्ञात बदमाश आरी से मुख्यद्वार पर लगा ताला काट कर अंदर दाखिल हुए और सचिवालय का सामान चोरी कर ले गए।
ग्राम प्रधान शाहिद चौधरी ने बताया कि बदमाश सचिवालय से चार बैटरी और इनवर्टर तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा बदमाशों ने सचिवालय के फर्नीचर आदि को भी काफी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, मगर बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें