फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हेड कांस्टेबल के घर से आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की अंसल कॉलोनी स्थित घर घुसकर चोरों ने जेवरात और साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान पीड़ित परिवार घर के दूसरे कमरे में एसी चलाकर सो रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से बागपत निवासी प्रभाष तोमर लोनी स्थित अंसल ईस्ट कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती शास्त्री पार्क थाने में है। उन्होंने दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च की रात परिवार के लोग एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में जेवरात व नकदी रखी थी। सुबह उठकर देखा तो उस कमरे का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी में रखे जेवरात व नकदी गायब थे। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें