फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों सेकारों से आए चोरों ने 18 मिनट में अकाउंटेंट के घर से चोरी किए 12 लाख के गहने

सार

कारों से आए चोरों ने 18 मिनट में अकाउंटेंट के घर से चोरी किए 12 लाख के गहनेसाहिबाबाद।चारों चोर चार बजकर 20 मिनट पर वहां से फरार हो गए।शुक्रवार को लिंक रोड थाने में अकाउंटेंट ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारों से आए चोरों ने 18 मिनट में अकाउंटेंट के घर से चोरी किए 12 लाख के गहने
विज्ञापन

साहिबाबाद। रामप्रस्थ में चोरों ने अकाउंटेंट के फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी से 12 लाख के गहने चोरी कर लिए। परिवार के लोग अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरों ने 18 मिनट के अंदर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

अकाउंटेंट प्रणव मल्होत्रा पत्नी शिक्षिका मेघा व बेटी के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह दिल्ली ऑफिस में चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे मेघा तीन साल की बेटी को लेकर मां के पास चंद्रनगर चली गईं। वहां पर बेटी को छोड़कर ट्यूशन पढ़ाने चली गईं। शाम करीब पौने पांच बजे वह घर लौटीं तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए जबकि अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने वहां रखे करीब 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। शिक्षिका ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस से सम्पर्क किया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो कारों से आए चोरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। दोपहर 3:50 बजे चोर कारों से आए और उनके मकान के बाहर गाड़ी से उतरे। दस मिनट तक एक चोर ने आसपास फ्लैट की रेकी की फिर दूसरे चोर ने कार से बाहर आकर ताला तोड़ दिया। इसके बाद दो चोरों ने अंदर जाकर अलमारी से गहने चोरी कर लिए। चारों चोर चार बजकर 20 मिनट पर वहां से फरार हो गए। शुक्रवार को लिंक रोड थाने में अकाउंटेंट ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी से चोरों की पहचान कर रहे हैं। जल्द चोरों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें